Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

युवा जदयू दिल्ली - जदयू के चौथे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने आरसीपी सिंह, संगठन मजबूती पर रखे विचार

  • By
  • Mahananda River
  • December-28-2020
जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्ताव पर संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है, जिससे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद में माननीय नीतीश कुमार को एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कराई गई।

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और राजनीति में अतुलनीय योगदान के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड (लंदन) की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई और पार्टी के विकास कार्यों जैसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल, समानता की राजनीति, प्रदेश का संपूर्ण विकास इत्यादि का मूल्यांकन भी किया गया।

बैठक में सबसे अहम बिहार से लगातार तीन बार राज्यसभा के नेता रहे आरसीपी सिंह का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना रहा, खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें अपने भावी उत्तराधिकारी के रूप में नामित कर चुके हैं। अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात श्री सिंह ने पार्टी के सिद्धांतों, मजबूती और संगठन के विकास को लेकर बहुत से विचार साझा किए और साथ ही उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे को लेकर भी अपनी बात स्पष्ट की। उन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा,

"मैं अपने नेता, अभिभावक और मार्गदर्शक सम्मानीय श्री नीतीश बाबू का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी के लिए मुझे चुना। इसके साथ साथ जनता दल यूनाइटेड के हर सदस्य, हर कार्यकर्ता और पदाधिकारीगणों का भी धन्यवाद करता हूं, जिनके सहयोग व समर्थन ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। मैं माननीय नेता जी के भरोसे पर खरा उतरने का शत प्रतिशत प्रयास करूंगा और पार्टी के विकास के लिए आगे बढ़ता रहूँगा।"



प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके प्रदेश का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं प्रदेश की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy