Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

युवा जदयू दिल्ली - अभिनंदन समारोह में दिल्ली फतेह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जदयू कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

  • By
  • Mahananda River
  • January-31-2021
जनता दल यूनाइटेड दिल्ली प्रदेश की ओर से आयोजित अपने अभिनन्दन समारोह में पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया के साथ ही दूसरे प्रचार प्रसार माध्यमों का पूरा इस्तेमाल करें, जिससे पार्टी और इसके कार्यक्रमों के बारे में लोगों को पता चल सके। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर.सी.पी.सिंह ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड दिल्ली के नगर निगम और उसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनावो में पूरा दमखम दिखाएगी और दिल्ली फतह की ओर कदम बढ़ाएगी।

इसके साथ साथ श्री सिंह ने दिल्ली सहित अन्य राज्यों में ऐसे राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया, जो काम के नाम पर कुछ नहीं करते हैं, बस प्रचार प्रसार के चलते सत्ता में आ जाते हैं। वहीं जनता दल यूनाइटेड ने जिस तरह बिहार में सड़कों, पेंशन, बालिकाओं की शिक्षा, बिजली, पेयजल आदि की दिशा में प्रगति के कार्य किए हैं, कोरोना काल में जनता की सेवा की है, उसका कहीं कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन सही प्रचार नहीं होने से दूसरे राजनीतिक दलों ने उस काम का श्रेय भी ले लिया।

श्री सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज जरूरत है कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से लोगों को पार्टी के कार्यों के बारे में बताएं जिससे लोग पार्टी से जुड़ें और चुनावों में हमें उसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि दिल्ली में संभावनाए अपार हैं। हम उसको परिणाम में तब्दील कर सकें तो हम यहाँ बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे। हमारी पहचान बेहतर है, क्योंकि हमारे पास बेहतर नेतृत्व है, बेदाग़ पार्टी और नेतृत्व के साथ ही नेताओं की विरासत और जनहित में किये गए कार्यों की थांती है। जैसी पहचान हमारे दल की है, वैसी किसी और दल की नहीं है।

अभिनंदन कार्यक्रम में कोरोना काल में जनसेवा करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान पार्टी के महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश जदयू के प्रभारी श्री संजय झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने पिछले कुछ वर्षो में दिल्ली में अनेक ऐसे कार्य किये जिससे पार्टी का जनाधार बढ़ा है।

इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मिथिलेश प्रसाद, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री दयानंद राय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अभिनन्दन समारोह में राष्ट्रीय कार्यालय सह-सचिव श्री आशीष रंजन सिंह, राष्ट्रीय संयोजक (प्रचार और कार्यक्रम) मोहम्मद निसार, दिल्ली प्रदेश महासचिव श्री श्याम सत्यार्थी, श्री एकनाथ सिंह, युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार, राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार (युवा) श्री अर्जुन देशप्रेमी, श्रीमती मालती राय, श्री नागेंद्र, श्री अजय कुमार, श्री बी.के. शाही, श्री सियाराम राय, श्री रंजन कुमार, श्री ओमप्रकाश, श्री सोहन सिंह, श्री सुधाकर भारती, सुश्री पिंकी राजपूत, सुश्री स्तुति दुबे आदि समेत भारी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों के लिए सुझाव भी मांगे और लगातार दिल्ली में पार्टी गतिविधियों के संचालन के लिए प्रेरित किया।


भवदीय
(आशीष रंजन सिंह)
राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव


प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके प्रदेश का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं प्रदेश की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy