Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

युवा जदयू दिल्ली - नई आबकारी नीति पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जदयू के खोला मोर्चा

  • By
  • Mahananda River
  • November-28-2021
केजरीवाल सरकार की गलत आबकारी नीतियों का विरोध करते हुए जदयू दिल्ली प्रदेश महासचिव सुधाकर भारत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में जदयू ने सीएम केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और एक दिवसीय भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाई। यह एक दिवसीय प्रदर्शन पालम विधानसभा के कैलाशपुरी चौक पर आयोजित किया गया, जहां जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय, जदयू दिल्ली प्रदेश महासचिव व युवा प्रभारी अमल कुमार के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

दिल्ली जदयू अध्यक्ष दयानंद राय ने बिहार में नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति से दिल्ली सरकार को सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की राजधानी में केजरीवाल सरकार "हार घर नल का जल" भले ही नहीं पहुंचा पाई हो लेकिन हर घर शराब पहुंचाने की तैयारी कर दिल्ली के भविष्य को गर्त में मिलाने की साजिश कर रही है।

जदयू दिल्ली प्रदेश महासचिव व युवा प्रभारी अमल कुमार ने कहा कि,

"दिल्ली सरकार जो अपने आप को पढ़ी-लिखी, शिष्ट व सभ्य सरकार की छवि के तौर पर जनता के सामने रखे हुए है, उनसे इस प्रकार के बेतुके निर्णय की आशा नहीं थी। शराब की निजी दुकानों को बढ़ावा देकर केजरीवाल सरकार ने कौन सा समझदारी भरा निर्णय लिया है। सभी को पानी तो उपलब्ध नहीं कराया लेकिन शराब धड़ल्ले से उपलब्ध कराई जा रही है। इस आबकारी नीति से महिलाओं की सुरक्षा दांव पर लग जाएगी, अपराधों को बढ़ावा मिलेगा, परिवारों में विखंडन की स्थिति उत्पन्न होगी। सरकार एक ओर जहां पंजाब को नशा मुक्त करने की बात कर रही है, वहीं राजधानी दिल्ली में शराब को बढ़ावा दे रही है, यह केजरीवाल सरकार का दोगला चेहरा है।"

इस एक दिवसीय भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन के माध्यम से जदयू द्वारा स्पष्ट रूप से नई शराब नीति का विरोध किया गया। जदयू कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विरोध मुखर करते हुए कहा कि सरकार की नई आबकारी नीति के तहत शराब पीने की उम्र कम कर दी गई है, वहीं पहले 250 शराब की निजी दुकानें थीं जिनकी संख्या बढ़ाकर साढ़े आठ सौ की जा रही है। प्रत्येक वार्ड में तीन दुकानें खोली जाएंगी। इससे महिलाओं, बच्चों व परिवारों की समस्या बढ़ेंगी, दिल्ली में पहले ही महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या अन्य शहरों के मुकाबले काफी अधिक है और अब इस आई आबकारी नीति से राजधानी में अपराधों का ग्राफ अधिक बढ़ेगा।



प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके प्रदेश का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं प्रदेश की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy