Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

युवा जदयू दिल्ली - स्वयं को प्रकाशित कर मनाएं गुरु पर्व का पावन त्यौहार

  • By
  • Mahananda River
  • November-12-2019
कार्तिक पूर्णिमा के दिन को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. आज का यह पावन दिवस "प्रकाश पर्व", "गुरु पर्व" के साथ साथ "देव दिवाली" के रूप में भी जाना जाता है, आज के दिन सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारों में गुरुग्रंथ साहिब के पाठ का मंगल आयोजन कराते हैं. घरों-मंदिरों में भी कीर्तन, सत्संग आदि का आयोजन किया जाता है और भोर के समय प्रभात फेरी निकाली जाती है. भंडारो और लंगरों का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज के हर वर्ग तक सेवा का लाभ पहुंचाया जा सके.

गुरुनानक जी के उपदेश, जिन्हें गुरुवाणी कहा जाता है. इन गुरुवाणियों में जीवन को समझने का सारा सार छिपा हुआ होता है. सिखों के प्रथम गुरु नानक देव का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त स्थित ननकाना साहिब में हुआ था. वर्ष 1469 में जन्में गुरुनानक देव जी ने समाज को नया स्वरुप देने के उद्देश्य से जन जागरण किया तभी तो आज 550 वर्ष के बाद भी गुरु नानक के सिद्धांतों को माना जाता है. उनका अनुपालन आज भी उतनी ही श्रृद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है, जितना उनके समय में था. इसके साथ ही आज के दिन देव दीवाली भी मनाई जाती है, नदियों और घाटों पर दीपदान किया जाता है, जिसकी शोभा देखते ही बनती है.

मानवता की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर देने वाले गुरुनानक देव को उनके शिष्य बाबा नानक, नानकशाह, नानकदेव जी कहकर बुलाया करते थे. उनके उपदेश न केवल भारत में बल्कि अफगानिस्तान, ईरान तिब्बत आदि में भी प्रचलित हैं. उन्होंने अपने उपदेशों में ईश्वर के एकात्मक स्वरुप को महत्ता दी और कहा कि व्यक्ति को केवल अपने कर्मों को करते हुए प्रसन्न रहकर सभी के साथ स्नेहपूर्ण बर्ताव करना चाहिए. साथ ही गुरु नानकदेव सारे संसार को अपना ही परिवार मानते थे. अपने वचनों के माध्यम से उन्होंने लोगों को एकता, सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और आध्यात्मिकता का सन्देश दिया.

आप सभी भी गुरुनानक देव के इन पवित्र संदेशों को अपने जीवन में उतारिये और उनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाज को एकसूत्र में पिरोने का प्रयास कीजिये, सभी के साथ समानतापूर्ण व्यवहार करते हुए आपसी प्रेम, सद्भावना और एकता को बनाये रखे ताकि एक स्वच्छ, सुंदर और समानतापूर्ण समाज का निर्माण किया जा सके. इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ आप सभी को मेरी और समस्त जनता दल यूनाइटेड परिवार की ओर से गुरु पर्व की लख लख बधाइयां.

प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके प्रदेश का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं प्रदेश की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy