Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

युवा जदयू - ओछी राजनीति का सहारा ले रहे हैं विपक्ष के नेता : संजय कुमार

  • By
  • Mahananda River
  • May-07-2020
एक ओर कोरोना महामारी के इस विपत्ति भरे दौर में बिहार में नीतीश सरकार अलग अलग राज्यों में फंसे बिहारवासियों के लिए तरह तरह से सहायता का प्रयास कर रही है, वहीं विपक्ष है कि लगातार ओछी राजनीति से महामारी से पीड़ित लोगों और मजबूर जनता को भ्रमित कर रही है.

युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने इस पर जानकारी देते हुए कहा कि विपक्षी दल के नेता मीडिया में प्रचार के लिए अनर्गल भाषण देते रहते हैं और इस मुश्किल घड़ी में भी उन्हें ओछी राजनीति सूझ रही है, जो बेहद शर्मनाक है. संजय कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही थे, जिन्होंने देश भर में विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के मजदूर भाइयों के लिए बिहार फाउंडेशन के जरिये सहायता मुहैया करायी. माननीय नीतीश कुमार ने अलग अलग राज्यों में रह रहे प्रवासी मजदूरों के लिए दोनों समय के भोजन, राशन के साथ साथ उनके अकाउंट में 1000 रूपये डलवाने का कार्य किया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि व्यर्थ की बयानबाजी करने वाले यह प्रतिपक्ष के नेता कभी भी विपदा के समय में लोगों की मदद करते नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन राजधानी में रहकर मीडिया के सामने बड़ी बड़ी बातें करना इनका शौक रहा है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को अलग अलग राज्यों से वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और यह सिलसिला लगातर जारी रहेगा. जब तक किसी भी राज्य में फंसे हुए बिहारवासी वापस बिहार आना चाहेंगे वे आ सकते हैं और इसके लिए ही बिहार सरकार प्रयासरत है.

इसके साथ साथ संजय कुमार ने विपक्ष के नेताओं से आग्रह करते हुए कहा है कि वें सभी जनता के समक्ष बस-ट्रेन से जुड़ी झूठी जानकारी देना बंद करे और सरकार को अपना काम करने दें.
प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके प्रदेश का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं प्रदेश की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy