Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

विकास सिंह - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर बिहार में बसपा का जोरदार विरोध

  • By
  • Mahananda River
  • December-24-2024
बिहार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डॉ. भीम राव आंबेडकर के संबंध में की गई टिप्पणी के खिलाफ मंगलवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के इस्तीफे और उनके बयान के लिए माफी की मांग की।

बसपा प्रमुख मायावती के आह्वान पर राज्य के सभी प्रमुख जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए। कैमूर जिला मुख्यालय पर भी बसपा जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नीले झंडों और तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया। तख्तियों पर “आंबेडकर के सम्मान में, बसपा मैदान में” और “गृहमंत्री अमित शाह, इस्तीफा दें” जैसे नारे लिखे थे।

शाह की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया


पिछले सप्ताह राज्यसभा में संविधान पर हुई बहस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने टिप्पणी की थी, ‘‘अभी एक फैशन बन गया है… आंबेडकर, आंबेडकर, ….। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’’ इस बयान पर बसपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है।

कैमूर में बसपा का प्रदर्शन


कैमूर जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में बसपा प्रदेश महासचिव एवं जिला परिषद सदस्य श्री विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने गृहमंत्री पर बाबासाहब आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, “यह प्रदर्शन मायावती जी के आह्वान पर आयोजित किया गया है। हम अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर यह विरोध जारी रखेंगे।”

शांतिपूर्ण मार्च के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की गई कि गृहमंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त किया जाए।

बसपा सुप्रीमो की अपील


बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की थी। उन्होंने सर्व समाज से इस विरोध में शामिल होने की भी अपील की थी।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन और मांगें


बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे तब तक अपना विरोध जारी रखेंगे, जब तक अमित शाह माफी नहीं मांगते या पद से इस्तीफा नहीं देते। साथ ही उन्होंने दोहराया कि बसपा संविधान और डॉ. आंबेडकर के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

-बिहार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डॉ. भीम राव आं
-बिहार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डॉ. भीम राव आं
-बिहार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डॉ. भीम राव आं

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy