Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के पटना गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

  • By
  • Mahananda River
  • May-01-2025

रामपुर प्रखंड के पटना गांव में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद भभुआ के सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने फीता काटकर किया. आयोजित मैच रामपुर के पसाईं बनाम बरांव क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद् सदस्य विकास के खेल मैदान पर पहुंचने पर आयोजक मंडली द्वारा पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र देकर उनका भव्य स्वागत किया गया.

इस दौरान जिप सदस्य ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल का आयोजन होने से न सिर्फ आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है.उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिना खेल मैदान के खेतों के बीच पिच बनाकर इस तरह का आयोजन होने से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता है.

खेल हमेशा मेरे जीवन का हिस्सा रहा है और खिलाड़ियों के बीच वही जोश और अपनापन महसूस करता हूं. खेल न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती देता है, बल्कि अच्छे इंसान बनने की नींव भी रखता है. उन्होंने आयोजन समिति का भी हौसला बढ़ाते हुए ऐसे आयोजन भविष्य में करते रहने एवं अपने सपोर्ट की बात कही. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पेड़ा सिंह,राजवंश सिंह,राहुल सिंह,धर्मेंद्र गोंड,सुदर्शन सिंह,सूरज यादव,अमित चंद्रवंशी समेत तमाम ग्रामीण खेल प्रेमी मौजूद रहे.



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy