Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

विकास सिंह- मैजिक पलट जाने से उसमें सवार 41 वर्षीय विक्रमा राम की हुई मौत

  • By
  • Mahananda River
  • June-06-2025

बीते दिवस भभुआ प्रखंड के विशुनपुरा मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह एक मैजिक के पलट जाने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य चार सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के पंची गांव निवासी जय श्री राम के 41 वर्षीय पुत्र विक्रमा राम के रूप में हुई है. घटना के बारे में मृतक के बड़े पिता के पुत्र रामावतार राम ने बताया कि मैजिक सवार लोग पंछी गांव के एक लड़की का तिलक चढ़ाकर उगहनी से अपने गांव पंछी को लौट रहे थे तभी गांव से करीब दो किमी पहले विशुनपुरा तीखा मोड़ के समीप मैजिक अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई जिससे उसमें दबकर उनके भाई विक्रमा राम की मौत हो गई. वहीं इस घटना में गांव के ही चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.


आनन - फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल भभुआ लाया गया. जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया . दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. मृत युवक के शव का सदर अस्पताल में अंत्य परीक्षण हुआ और इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस दर्दनाक सड़क हादसे से गांव में हड़कंप मच गया.खुशी का माहौल मातम में बदल गया. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है.


घटना की जानकारी मिलते ही भभुआ के जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल मृत युवक के गांव पहुंचे उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को संबल बंधाया. साथ ही सरकार व जिला प्रशासन से पीड़ित गरीब परिवार के गुजारे के लिए नियमों के तहत सड़क दुर्घटना में मिलने वाली मुआवजा राशि को तत्काल मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई. जिप सदस्य विकास ने बताया कि मृतक की पारिवारिक माली हालत अत्यंत ही दयनीय है. उन्हें तत्काल सरकारी सहायता की आवश्यकता है.



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy