Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

रिंकू सोनकर - आइये जानते हैं महाशिवरात्रि के पर्व की पौराणिक मान्यताएं

  • By
  • Mahananda River
  • February-21-2020

महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित हिंदु धर्म का पवित्र त्योहार है. इस त्यौहार को लेकर विभिन्न मान्यताएं हैं. कुछ लोगों के अनुसार इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था, तो किसी के अनुसार यह दिन भगवान शिव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. मान्यता चाहे जो भी हो, परन्तु महाशिवरात्र‍ि का दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्ति का सबसे महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है. जिसे फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष में चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है.

देखा जाए तो प्रत्येक महीने में एक शिवरात्र‍ि होती है, लेकिन फाल्गुन माह की कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाने वाली शिवरात्र‍ि का बेहद महत्व है, इसलिए इस शिवरात्रि को महाशिवरात्र‍ि कहा जाता है. महाशिवरात्रि पर सभी श्रद्धालु भगवान शिव का विधि अनुसार पूजन व अर्चन करते हैं और उनकी कृपा प्राप्त करते हैं.

यूँ तो भगवान शिव इतने भोले हैं कि वह मात्र एक पुष्प अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं, शायद यही वजह है कि उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है. शिवरात्रि के दिन मंदिरों में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी जाती है, जो भगवान शिव की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर में आते हैं.

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे

सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।

उर्वारुकमिव बन्धनान्

मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

अथार्त - हम त्रिनेत्र भगवान शिव का चिंतन करते हैं, जो हमारे पोषणकर्ता हैं |

जैसे ककड़ी अपने तने से बड़ी सरलता से अलग हो जाती है, उसी प्रकार वह हमें मृत्यु से मुक्त करें ||

इस महापर्व के अवसर पर भगवान शिव का विभिन्न वस्तुओं से पूजन किया जाता है और बेलपत्र, धतूरा, बेर, दुग्ध आदि उन्हें अर्पित किया जाता है. ऐसा कहा गया है कि भगवान शिव को भांग अति प्रिय है, इसीलिए कई लोग उन्हें भांग भी चढ़ाते हैं. आइए सभी मिलकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. आप सभी को महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं रिंकू सोनकर आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं आप सब की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy