Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

मोनू कनौजिया - बिजली की समस्याओं को लेकर सहादतगंज वार्ड के पार्षद मोनू कन्नौजिया ने क्षेत्रवासियों के साथ किया विरोध प्रदर्शन

  • By
  • Mahananda River
  • May-10-2022
राजधानी लखनऊ के अंतर्गत सहादतगंज वार्ड 13 में आने वाले 27 से भी अधिक क्षेत्रों, जिनमें मुख्य तौर पर कनक सिटी, सुमैया बिहार, मानस विहार, तुलसी विहार, अशोक विहार, अशरफ नगर, भुइयन देवी मंदिर, संगम सिटी, शेखपुर, हबीबपुर, सरीपूरा, इत्यादि शामिल हैं, यहां बिजली व्यवस्था बिल्कुल लचर पड़ी हुई है। यहां बांस और लकड़ी की बल्लियों के सहारे बिजली के तारों को बेतरतीब ढंग से बांधा गया है, जिससे क्षेत्र में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका हर समय बनी रहती है।

इसी समस्या को मीडिया बंधुओं के सम्मुख भी पार्षद मोनू कनौजिया “समाजवादी पार्टी” ने बीते दिनों रखा था और उच्च अधिकारियों को आगाह किया था कि यदि कार्यवाही नहीं की गई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा लेकिन उनकी बातों पर किसी प्रकार का एक्शन नहीं लेने के बाद उन्होंने क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन जताते हुए बिजली अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में इन तारों के मकड़जाल के कारण कुछ जानवरों की मृत्यु भी हो चुकी है और कुछ व्यक्ति इन तारों के कारण दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं, इन्हीं मामलों को देखते हुए समस्या को माननीय ऊर्जा मंत्री और मुख्य अभियंता अधीक्षण मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ को आवेदन पत्र देकर उच्च अधिकारियों के सामने रखा गया किंतु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मोनू कनौजिया ने समस्त क्षेत्रवासियों को लेकर आज विद्युत विभाग कार्यालय पाल तिराहा पर विशाल धरना प्रदर्शन किया, जहां पर पार्षद मोनू कनौजिया ने अपनी मुख्य समस्या की मांग करते हुए धरना दिया। जहां पर बिजली विभाग के अधिकारी नदारद रहे मात्र कर्मचारी ही यहां मौजूद रहे और कर्मचारियों ने मना किया कि कोई भी अधिकारी यहां पर नहीं है। प्रदर्शन से घबराकर आनन फानन में पहुंचे एक्सईएन ए.के.सिंह भी धरना देते हुए क्षेत्रीय पार्षद मोनू कनौजिया को बस आश्वासन देते नजर आए।


क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं मोनू कनौजिया आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy