Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

मेराज वली खान - प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सूफी संत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ के नाम पर किया लंगर का आयोजन

  • By
  • Mahananda River
  • March-05-2021
पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आज सूफी संत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ के नाम पर लंगर की व्यवस्था की गई। लखनऊ स्थित सूचना विभाग के दीनदयाल उपाध्याय भवन के प्रेक्षागृह में इस कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम के अंतर्गत आए अतिथिगणों ने महान सूफी संत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ की जीवनी को सभी के सम्मुख रखा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फ़रंगी महली मौजूद रहे, जिन्होंने कहा कि संत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ जैसे संतों ने अपने कर्मों से हमें गंगा जमुनी तहजीब विरासत में दी है और हमें उसी पर चलते हुए ईश्वर के बनाए इंसानों की बेहतरी के लिए काम करना है, भूखे को भोजन कराना, प्यासे को पानी पिलाना और उनकी जरूरतों का ख्याल रखना, यही सच्ची इंसानियत है।

इस कार्यक्रम में लखनऊ जिला काँग्रेस कमेटी से मीडिया प्रभारी मेराज वली खान के साथ साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रीय संगठन प्रिन्ट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अधिकारी, कार्यकर्ता और मान्य अतिथि मौजूद रहे। लंगर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सैयद अम्मार रिजवी ने एवं संचालन आमिर मुख्तार ने किया। कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए मेराज वली खान ने तनज़ीम के अध्यक्ष जनाब अज़ीज सिद्दीकी को तहे दिल से धन्यवाद दिया।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy