Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

मेराज वली खान - लखनऊ के बालागंज और कैसर बाग में लगातार वितरित किया जा रहा है भोजन

  • By
  • Mahananda River
  • June-04-2021
कोरोना लॉकडाउन के मुश्किल हालातों के चलते बहुत से गरीब परिवारों के लिए रोजी-रोटी की व्यवस्था करना कठिन हो गया है। ऐसे में लखनऊ जिला काँग्रेस समिति अपने नेता श्री राहुल गांधी के बताए गए मार्ग पर चलते हुए गरीब-मजलूमों की सहायता कर रहे हैं।

इसी क्रम में लखनऊ जिला काँग्रेस समिति से काँग्रेस प्रवक्ता एवं समाजसेवी मेराज वली खान समाज के जरूरतमंद तबकों तक सहायता पहुंचाने के प्रयासों में लगे हुए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि स्थिति जितनी दिख रही उससे ज़्यादा गंभीर है। मज़दूरों के पास काम नहीं है और वह गुजर बसर करने के लिए मंदिरों, मस्जिदों के बाहर भीख मांगने को मजबूर हैं। ऐसे में मेराज वली खान अपने सहयोगी जनों और समाज कल्याण का भाव रखने वाले बंधुओं के साथ मिलकर मजदूरों और असहाय जनों को भोजन वितरण कर रहे हैं। भोजन वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि एक वक़्त के खाने से क्या भला होगा हम नहीं जानते, बस अपनी तरफ से कोशिशें जारी हैं।


भोजन वितरण कार्यक्रम के लिए मेराज वली खान ने अपनी टीम के सहयोगी आमिर रज़ा का भी आभार जताया, जो लखनऊ के बालागंज और कैसर बाग में लगातार खाने के पैकेट वितरित कर रहे हैं और आम जनता को भी असहाय वर्ग की सहायता करने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही मेराज वली खान ने मोहम्मद इमरान खान और हमज़ा भाई के प्रति भी आभार व्यक्त किया और प्रार्थना करते हुए कहा कि खुदा इन सभी को इनकी मेहनतों का सिला जरूर देगा।



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy