Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

मेराज वली खान - कॉंग्रेस प्रत्याशी इंदल रावत ने मलिहाबाद विधानसभा के दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क

  • By
  • Mahananda River
  • February-07-2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस मलिहाबाद विधानसभा प्रत्याशी पूर्व विधायक इंदल रावत ने जनसम्पर्क अभियान जारी रखा, इस दौरान उनके साथ कॉंग्रेस के स्टेट जनरल सेक्रेटरी मेराज वली खान सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेसीगण मौजूद रहे। इंदल रावत जी ने अपने जनसंपर्क अभियान में कहा कि आजादी के बाद से आज तक संसाधनों को कांग्रेस ने उपलब्ध कराया और जिस प्रकार से सरकार निजीकरण कर रही है, महंगाई चरम पर है, धर्म के आधार पर बांटने का काम कर रही है, अब मलिहाबाद की जनता कट्टरपंथी की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने को तैयार है और अपने भाई अपने बेटे इंदल को जिताकर पुनः विधानसभा भेजने का कार्य करेंगी जिससे विधानसभा का समुचित विकास हो सके।

साथ ही अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक इंदल रावत ने कहा कि सपा में कुछ लोगों ने कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष जी गुमराह हो गए और पार्टी से उनका टिकट काट दिया गया लेकिन अब प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मलिहाबाद की जनता से हम आशीर्वाद मांगने आये है। जैसे पूर्व में 2012 में हमें मलिहाबाद की जनता ने विधानसभा पहुंचाया और सपा की सरकार बनी वैसे ही 2022 में कांग्रेस की सरकार होगी और जिस प्रकार से महिला उत्पीड़न, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की बदहाली इस सरकार में हुई वह कभी 70 वर्षों में नही हुई।

उन्होंने मलिहाबाद की जनता से न्याय की उम्मीद करते हुए कहा कि मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर विकास के लिये प्रतिबद्ध रहूँगा और मुझे जनता ने विधानसभा भेजा था अब समय आ गया कि जनता ही न्याय करेगी। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में मान्यगण मौजूद रहे और विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में जनता से वार्तालाप किया गया।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy