Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

मेराज वली खान - AIMIM वाराणसी की समस्त जिला यूनिट कांग्रेस में शामिल, 25 जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने ली कॉंग्रेस की सदस्यता

  • By
  • Mahananda River
  • July-15-2021
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की वाराणसी की पूरी की पूरी जिला कार्यकारिणी ही कांग्रेस में शामिल हो गई है। वाराणसी में कचहरी स्थित AIMM के जिला कार्यालय पर प्रदेश सचिव अमान अख्तर की अगुवाई में पूरी जिला इकाई ने कांग्रेस में विलय कर लिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कॉंग्रेस को मजबूती प्रदान करते हुए तकरीबन 25 जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रदेश चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग कॉंग्रेस, शहनवाज आलम के हाथों कॉंग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को वाराणसी में मजबूती दी।

इस सूचना पर अधिक प्रकाश डालते हुए लखनऊ जिला कॉंग्रेस कमेटी से सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष मेराज वली खान ने बताया कि AIMIM छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले में अमान अख्तर के अलावा जिला अध्यक्ष जाहिद खान, जिला संगठन मंत्री माजिद सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी आरिफ सिद्दीकी, जिला सचिव मोइनूद्दीन अंसारी, जिला महिला अध्यक्ष कैसर जहां सहित तकरीबन 25 कार्यकर्ताओं ने कॉंग्रेस का दामन थामा है। इस मौके पर प्रदेश चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग कॉंग्रेस, शहनवाज आलम ने कहा कि कॉंग्रेस देश की सकमात्र ऐसी पार्टी है, जो बिना किसी धार्मिक या जातिगत भेदभाव के सभी वर्गों और समस्त समाज को एकसूत्र में पिरोकर चलती है। साथ ही उन्होंने 2022 में प्रियंका गांधी की अगुवाई में प्रदेश में सत्ता पलट का दावा करते हुए बताया कि विगत दो वर्षों से जिस तरह कॉंग्रेस कार्यकर्ता माननीय प्रियंका जी के नेतृत्व में सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, उसका नतीजा है कि आज प्रदेश का हर वर्ग कॉंग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है।


-ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की वाराणसी की पूरी की पूरी जिला कार्यकारिणी ही कांग्र
-ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की वाराणसी की पूरी की पूरी जिला कार्यकारिणी ही कांग्र
-ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की वाराणसी की पूरी की पूरी जिला कार्यकारिणी ही कांग्र

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy