Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

विश्वनाथ राम-डॉ चन्द्रशेखर वेंकटरमन जी सीवी रमन जयंती की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन

  • By
  • Mahananda River
  • November-07-2020

विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने वाले डॉ सीवी रमन की आज जन्म जयंती है।  वह भारत के एक ऐसे वैज्ञानिक रहे हैं, जिन्होंने भारत को विज्ञान जगत में नई उचाइयाँ प्रदान की। दशकों पहले उनकी की गई खोज, जिसे "रमन इफेक्ट" के नाम से जाना जाता है, आज भी विज्ञान की दुनिया में उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी उस समय थी। भारत के विख्यात अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान ने जब चांद पर पानी होने की जानकारी दी थी, तो उसके पीछे भी "रमन स्पेक्टरोस्कोपी" का योगदान था।

उनका जन्म तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में 7 नवंबर, 1888 में हुआ था और बचपन से ही विज्ञान, गणित और भौतिकी में उनका रुझान अत्याधिक था। डॉ सीवी रमन ने वर्ष 1907 में मद्रास के प्रेसिडेंसी कॉलेज से भौतिकी विषय  में मास्टर्स की थी और इससे एक वर्ष पहले ही उनका पहला शोध पत्र लंदन की एक फिलॉसोफिकल पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। डॉ सीवी रमन ने शिक्षा पूरी करने के बाद परिवार के आदेशानुसार सिविल सर्विस परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की और असिस्टेंट अकाउटेंट जनरल नियुक्त हुए। 

अपनी नौकरी के साथ साथ वह कलकता विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं में अक्सर शोध कार्य करते रहते थे। उनके प्रकाश प्रवर्तन की खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिक शास्त्र  का नोबल पुरस्कार प्रपात हुआ और इस सम्मान  को पाने वाले वह पहले एशियन थे। वर्ष 1928 में उनकी खोज "रमन इफेक्ट" के लिए उन्हें 1954 में भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया था। उन्होंने 29 फरवरी, 1928 को रमन प्रभाव की खोज की घोषणा की थी और यही कारण है कि इस दिन को भारत में प्रत्येक वर्ष ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।  

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy