Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

अमल कुमार-राष्ट्र निर्माता, प्रखर राजनेता और भारत के मिसाइल मैन डॉ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रधांजलि

  • By
  • Mahananda River
  • July-27-2022

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य-तिथि के अवसर पर उनके यशस्वी कृतित्व, उनकी स्मृति को सादर प्रणाम अर्पित है. भारत के "मिसाइल मैन" के रूप में ख्याति प्राप्त डॉ कलाम देश के अब तक के सबसे चहेते राष्ट्रपति रहे हैं. "भारत रत्न" डॉ कलाम ने आज के ही दिन आईआईटी गुवाहाटी में अपने संबोधन के दौरान अंतिम सांस ली थी. किंतु आज भी उनका जीवन सभी भारतवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है, उनका संघर्षपूर्ण जीवन और उनके विचार आज भी लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. 

एक महान वैज्ञानिक और मानवतावादी जन-नायक के रूप में उन्होंने राष्ट्र के समक्ष उत्कृष्टता के अनुकरणीय मानदंड स्थापित किए. 15 अक्टूबर 1931 के दिन तमिलनाडु के रामेश्वरम के एक छोटे से गांव में हुआ था, आर्थिक तंगी के बीच बचपन बीता, रामेश्वरम में समाचार पत्र वितरित करते हुए उन्होंने स्वयं को शिक्षित करने की ओर कदम बढ़ाये. मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने वाले डॉ कलाम भारतीय मिसाइल प्रोग्राम के जनक कहे जाते हैं, विज्ञान से उनका गहरा लगाव बचपन से ही था और देश के अग्रणी वैज्ञानिकों की फेहरिस्त में आकर उन्होंने राष्ट्र को सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया. 

भारत रत्न के साथ साथ पदम् भूषण, पदम् विभूषण जैसे सर्वोच्च पुरस्कारों से नवाजे गए डॉ कलाम देश के सबसे बड़े वैज्ञानिक, लेखक, इंजीनियर और शिक्षाविद् के रूप में सभी देशवासियों के महान राजनेता, छात्रों के प्रेरणास्त्रोत, और बच्चों के चहेते रहे हैं. 2002 में राष्ट्रपति बनने के बाद से भी वह पीपुल्स प्रेसिडेंट ही बने रहे, जमीन से जुड़े ऐसे राष्ट्रपति को भारत का जन जन हमेशा याद रखेगा. 

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy