Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

अमल कुमार - मणिपुर में जदयू की जीत लेकर आई नई उम्मीद, तीन राज्यों में पार्टी ने स्थायी मान्यता प्राप्त दर्जा किया प्राप्त

  • By
  • Mahananda River
  • March-10-2022
मणिपुर विधानसभा चुनाव में जदयू को मणिपुर में छह सीटें मिली हैं, जिससे जदयू राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के करीब है। बिहार, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में स्थायी मान्यता प्राप्त पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया है। इस जीत के बाद पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी से दिल्ली प्रदेश महासचिव अमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम रंग लाया है और पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बिहार की पार्टियों में जदयू का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। जदयू ने मणिपुर विधानसभा की छह सीटें जीती हैं, ये सभी सीटें उसने भाजपा उम्मीदवारों को हरा कर हासिल की हैं।

इस जीत के बाद से जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है और अब पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के बेहद करीब है। इस मौके पर अमल कुमार ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,

"पार्टी ने आज बिहार के बाहर बड़ी सफलता प्राप्त की। मणिपुर में पार्टी के 6 विधायकों ने जीतकर लगभग 11% वोट हासिल किए हैं, जिसके लिए हम सभी मणिपुर की जनता के बहुत आभारी हैं। बिहार, अरुणाचल प्रदेश के साथ आज मणिपुर में पार्टी को राज्य पार्टी की मान्यता प्राप्त हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है बहुत ही जल्द पार्टी एक अन्य राज्य में विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की नीति, सिद्धांत के माध्यम से मान्यता प्राप्त कर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करेगी।"

गौरतलब है कि मणिपुर चुनावों में चुराचांदपुर सीट से जदयू के एलएम खौटे ने बीजेपी के उम्मीदवार वी हांग्खानलियानी को 624 वोटों से हराया। जीरीबाम सीट से जदयू के मो अचबउद्दिन ने 12,313 वोट प्राप्त करके बीजेपी के उम्मीदवार नेमकिरप्पम बुद्धचंद्र सिंह को 416 मतों से हराया। वहीं लिलोंग सीट से जदयू के मोहम्मद अब्दुल नसीरो को 16,886 वोट मिले और उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार वाई अनतास खान को 570 मतों से हराया। थंगमीबंद सीट से जदयू के खुमुच्छम जोयकिसन सिंह ने 13,629 वोट लेकर बीजेपी के उम्मीदवार जोतिन वाइखोम को 3773 मतों से पछाड़ा, तिपैमुख सीट से जदयू के नगुरसंगलूर सनाटे बीजेपी के चल्टन लियन अमो को 1249 मतों से हराया और वांगखेई सीट से जदयू के थंगजाम अरुण कुमार विजयी रहे, उन्होंने 11,593 मत हासिल करके बीजेपी के ओकरम हेनरी को 753 मतों से हराते हुए विधायक पद प्राप्त किया।

बता दें कि बिहार में बीजेपी के साथ जदयू सत्ता संभाल रही है। बावजूद इसके जदयू ने मणिपुर में अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया था और यह निर्णय पार्टी के लिए हितकारी साबित हुआ है और अब मात्र एक राज्य में चुनाव जीतने पर पार्टी राष्ट्रीय पार्टी की फेहरिस्त में शामिल हो जाएगी।


क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy