Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सीनियर नेतृत्व और सहयोगीजनों को हार्दिक आभार

  • By
  • Mahananda River
  • January-05-2021
युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमल कुमार का जन्मदिवस हर्षोल्लास से जनता दल यूनाइटेड पार्टी के जंतर मंतर स्थित कार्यालय में मनाया गया. पार्टी कार्यालय में आयोजित इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद जी, राष्ट्रीय महासचिव युवा जदयू सुनील कश्यप जी, राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार सिंह जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मिथिलेश प्रसाद जी, राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव आशीष रंजन जी, राष्ट्रीय कार्यालय कोडिनेटर मोहमद निशार जी, युवा जदयू दिल्ली महासचिव व कार्यालय सचिव सरोज कुमार जी, युवा जदयू दिल्ली सचिव एल के झा जी, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी युवा जदयू (दिल्ली प्रदेश) अजय पटेल, टेक्निकल प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जदयू (दिल्ली प्रदेश) नागेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष युवा जदयू दिल्ली दिवाकर वर्मा जी, कुंडली विधान सभा अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह जी, जदयू कार्यकर्ता सियाराम राय जी सहित बड़ी संख्या में युवा जदयू पदाधिकारीगण शामिल रहे, सभी ने केक काटकर जन्मदिन की बधाइयां अमल कुमार जी को प्रदान की. इसके साथ ही सभी ने अमल कुमार जी को बुके प्रदान कर उनके सफल व सुखद राजनीतिक जीवन एवं दीर्घायु व प्रसन्न रहने की कामना की.

इसके साथ ही अमल कुमार जी ने अपने पारिवारिक जनों के साथ भी सादगी के साथ जन्मदिवस मनाया और खुशियां बांटी। जन्मदिन के शुभ अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं सहयोगियों को तहेदिल से शुक्रिया करते हुए अमल कुमार जी ने कहा कि,

"जिस तरह सीनियर नेतृत्व का मार्गदर्शन, उनका स्नेह हमें मिल रहा है, उसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूँगा और संगठन की मजबूती के लिए संघर्ष करता रहूँगा। आप सभी वरिष्ठजनों और सहयोगी बंधुओं ने मेरे जन्मदिन को विशेष बनाया और अपने बेहद कीमती समय में से मेरे लिए कुछ क्षण निकालकर अपनी महती शुभकामनाएं मुझ तक पहुंचाई, उसके लिए तहेदिल से शुक्रगुजार हूं। मेरे राजनीतिक, सामाजिक और व्यक्तिगत पारिवारिक जनों को करबद्ध धन्यवाद हैं। आप सभी के इस असीम स्नेह के लिए मैं हृदय से अभिभूत हूं और इन सुखद क्षणों की अनुभूति सदैव मेरे मन में रहेगी।"



क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy