Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

अमल कुमार - विकास दिवस विशेष: प्रगतिशील समाज और विकसित बिहार..नीतीश कुमार के सपने हो रहे साकार

  • By
  • Mahananda River
  • March-02-2021
बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी का आज 70वां जन्मदिवस है, जिसे जदयू परिवार "विकास दिवस" के रूप में देश भर में मना रहा है। पार्टी कार्यालय में 70 पौंड का केक भी आज माननीय नीतीश कुमार जी के जन्मदिवस की खुशी में काटा जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार जी ने एक कुशल शिल्पकार की भांति बिहार को आधुनिकता व नवता प्रदान की है और भारत में बिहारियों के मान-सम्मान को उन्होंने बढ़ाया है, जिसके लिए उनका जितना भी धन्यवाद किया जाए वह कम ही होगा।

विगत 15 वर्षों में उन्होंने बिहार को नई दिशा और दशा दी है, नशामुक्ति अभियान चलाते हुए बिहार को एक शिक्षित, विकासोन्मुख और उन्नत राज्य बनाने का काम माननीय नीतीश कुमार जी ने किया। आज जदयू साथी गर्व के साथ कह सकते हैं कि जहां देश के अनेकों राज्य शराब और नशा बेचकर अपना राजस्व बढ़ाते हैं, वहीं नीतीश कुमार जी ने बिहार में शराबबंदी कर एक एतिहासिक उदाहरण सबके सामने रखा।

माननीय नीतीश कुमार जी ने बीते 15 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, उद्योग जैसे क्षेत्रों में नई योजनाओं का समावेश किया। लड़कियों को शिक्षा में आगे करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाने के साथ साथ, ई-शक्ति कार्यक्रम का आरंभ, तत्काल आपराधिक मामलों का निपटान, चिकित्सकीय सुविधाओं में इजाफ़ा, किसानों के लिए योजनाएं, नालंदा अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट की शुरुआत, भारतीय रेल सेवा को सुचारु बनाने जैसे अनेकों कार्य किए, जिसके लिए बिहारवासी सदैव उनके आभारी रहेंगे।

विकसित बिहार के स्वप्न को साकार करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस के अवसर पर समस्त युवा जदयू दिल्ली प्रदेश परिवार की ओर से अप्रतिम बधाई और शुभकामनाएं। माननीय नीतीश कुमार जी के सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व में बिहार ऐसे ही सफलता और विकास के नए आयाम स्थापित करे, इन्हीं आशाओं के साथ सभी जदयू साथियों को विकास दिवस की मंगल कामनाएं, आइए सभी जदयू साथी एकजुट होकर संकल्प के साथ मुख्यमंत्री जी के विकास पथ पर आगे बढ़ें और बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के उनके सपने को सार्थक करें।
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy