Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

युवा जदयू दिल्ली - वर्तमान में देश को राष्ट्रपिता के आदर्शों पर अमल करने की महती आवश्यकता : श्री आरसीपी सिंह

  • By
  • Mahananda River
  • January-30-2021
नई दिल्ली के जंतर मंतर स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 73 वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में देश को राष्ट्रपिता के आदर्शों पर अमल करने की महती आवश्यकता है। हम सभी को बापू के सपनों का भारत बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहने की जरूरत है।

इस मौके पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मिथिलेश प्रसाद,राष्ट्रीय कार्यालय सह-सचिव श्री आशीष रंजन सिंह, राष्ट्रीय संयोजक (प्रचार और कार्यक्रम) श्री मोहम्मद निसार, युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार, श्री अर्जुन देशप्रेमी, श्रीमती मालती राय, श्री नागेंद्र, श्री अजय कुमार, श्री बी.के. शाही, श्री सियाराम राय, श्री रंजन कुमार, श्री ओमप्रकाश, श्री सोहन सिंह, श्री सुधाकर भारती, सुश्री पिंकी राजपूत आदि समेत भरी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इसकी जानकारी जनता दल (यूनाइटेड) राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव श्री आशीष रंजन सिंह ने दी।

बापू के बलिदान को याद करते हुए पार्टी अध्यक्ष सांसद श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता ने अहिंसा का जो मार्ग हमें दिखलाया। वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना तब था, अहिंसा में जो शक्ति है, उसकी तुलना नहीं की जा सकती है। पूरी दुनिया उनके इस मंत्र को मानती है जिसपर अमल कर बापू ने हमें आज़ादी दिलाई।

पार्टी अध्यक्ष ने कहा की राष्ट्रपिता के आदर्शों को अंगीकार कर हम अपने राष्ट्र को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकते हैं जहाँ हर भारतीय अपने पर गर्व महसूस कर सके।

इस अवसर पर श्री आर. सी. पी. सिंह ने कहा की आज के दौर में जनता दल (यूनाइटेड) एकमात्र ऐसी पार्टी है जो वास्तव में उनके दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करती है। हमारी पार्टी और सरकार ने लोगों के हित में जो कदम उठाये हैं, वह बापू के विचारों के अनुकूल है जिसका व्यापक लाभ आम जनता को मिल रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे राष्टपिता के जीवन से प्रेरणा ले और उनके बताये मार्ग पर चलें। राष्ट्रपिता ने सदैव लोगों के हितों और राष्ट्र को ऊपर रखा और राष्ट्र के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया। उन्होंने कभी भी व्यक्तिगत हितों को हावी नहीं होने दिया, उनका जीवन देश को समर्पित था और अंतिम सांस तक उन्होंने जनकल्याण के लिए अपने जीवन को समर्पित रखा।



प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके प्रदेश का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं प्रदेश की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy