Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के नौहट्टा गाँव स्थित बड़वा बाबा पहाड़ी पर आयोजित चैता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

  • By
  • Mahananda River
  • May-06-2024

रामपुर प्रखंड के नौहाट्टा गाँव स्थित बड़वा बाबा पहाड़ी पर चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में, भभुआ जिला परिषद विकास सिंह उर्फ़ लल्लू पटेल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बक्सर बनाम कैमूर के बीच आयोजित खेल प्रतियोगिता के कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में ग्रामीण वासी और कमेटी के लोगों ने फूल मालाओं से विकास सिंह का भव्य स्वागत और सम्मानित किया. मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य ने बताया कि रामपुर प्रखंड का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है बड़वा बाबा पहाड़ी जहां प्राचीन समय से शंकर भगवान का मंदिर विराजमान है आज पहाड़ी पर रामपुर प्रखंड की ग्रामीण जनता के द्वारा दुगोला चैता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बक्सर बनाम कैमूर के बीच पूरी रात शानदार मुकाबला चला. बक्सर की ओर से व्यास जी और कैमूर की ओर से सुनील पासवान दोनों टीम की ओर से पूरी रात ग्रामीण जनता को झुमाया.

बताते चले कि  ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य ने कहा कि प्राचीन समय से ही गांव गिराव में चैता की प्रथा चली जा रही है, जब चैत्र की फसल खेतों में तैयार हो जाती थी, तो उसकी कटनी के बाद गांव में लोग चैता का आयोजन करते थे. अब  यह प्राचीन परंपरा विलुप्त होने के कगार पर है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी चैता की प्रथा जारी है.  पारंपरिक चैता कार्यक्रम का आयोजन के लिए जिला परिषद सदस्य ने कमेटी को धन्यवाद दिया शानदार कार्यक्रम की सराहना की. वही कार्यक्रम में पूर्व मुखिया लाल बिहारी सिंह, समाजसेवी मुकेश जायसवाल, अर्जुन सिंह कुशवाहा, अरविन्द बिन्द, आनंद कुमार सिंह, विकास पाल, मंटू पासवान,सत्यनारायण पासवान, प्रकाश राम, राजेश राम ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल बैठा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy