Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

सर्वेश अंबेडकर - उत्तराखंड के अंबेडकर राय बहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा जी को जयंती पर शत शत नमन

  • By
  • Mahananda River
  • August-26-2022
जब समाज आम बोलचाल में अपमानजनक शब्दों से संबोधित करता था। यह देखकर मुंशी जी बहुत व्यथित हुए। उन्होंने उत्तराखंड में शिल्प का कार्य करने वाली निम्न जाति के लोगों को शिल्पकार नाम की संज्ञा प्रदान की। 1927 में उनके अथक प्रयासों व संघर्षों से शिल्पकार नाम को सरकारी मान्यता मिली। अथक प्रयास कर उन्होंने निम्न जाति के लोगों को सम्मान दिलाया।

1924 में मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने उत्तराखंड में शिल्पकारों का वृहद सम्मेलन आयोजित किया। जिसके बाद कुमाऊं शिल्पकार सभा का जन्म हुआ। उन्हीं के प्रयासों से 1930-40 के मध्य कुमाऊं-गढ़वाल में भूमिहीन शिल्पकारों को ब्रिटिश सरकार ने 30 हजार एकड़ कृषि भूमि वितरित की।

उन्होंने शिक्षा की अलख जगाने के लिए शिल्पकार सभा के माध्यम से 150 प्राथमिक और प्रौढ़ पाठशालाओं की स्थापना की। इनके सेवाभाव को देखते हुए अंग्रेजों ने इन्हें 1935 में रायबहादुर की उपाधि दी। दलितों को समाज में सम्मानजनक स्थित दिलाने व उनके उत्थान के लिए अथक काम के लिए इन्हें उत्तराखंड का आंबेडकर भी कहा जाता है।

ब्रिटिश सेना में शिल्पकार वर्ग की भर्ती नहीं हुआ करती थी। उन्हें डरपोक जाति समझा जाता था। लेकिन इसके लिए मुंशी जी ने लंबा संघर्ष किया। द्वितीय विश्व युद्ध में पांच हजार शिल्पकारों से पायनियर बटालियनों का निर्माण किया गया। मुंशी जी ने ही बताया कि यह जाति बंदूक बनाना व चलाना दोनों जानती है। जिसके बाद से शिल्पकारों की सेना में भर्ती होने लगी।

शिल्पकार समाज के शोषण और उत्पीड़न के खात्मे के लिए मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने समता नाम साप्ताहिक पत्र निकाला। यह अखबार शोषित, वंचितों की आवाज बना। इसके लेखों ने राजनीतिक व सामाजिक जागरूकता फैलाई। 23 फरवरी को 1960 में उनकी मृत्यु हो गई। वह राजनीतिक सफर आल इंडिया डिप्रेस्ड क्लास ऐसोसिएशन की उप्र शाखा के उपाध्यक्ष- 1934-40 तक गोंडा संयुक्त प्रांत की विधानसभा से निर्विरोध निर्वाचित- 1937 नगरपालिका अल्मोड़ा के चेयरमैन- 1945 में बने।

"ऐसे महान सामाजिक क्रन्तिकारी युगपुरुष को सादर नमन।"

सर्वेश अंबेडकर
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री
सह उपविजेता कायमगंज विधानसभा


क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं सर्वेश अम्बेडकर आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy