Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

रिंकू सोनकर - आप सभी देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

  • By
  • Rinku Sonker
  • August-23-2019
हमारे हिन्दू धर्म में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और बड़े ही भक्ति भाव से प्रभु के बाल गोपाल स्वरुप को सजाया संवारा जाता है. इस दिवस पर ऐसा लगता है जैसे समस्त देश वृंदावन बन गया हो और कृष्ण लहर प्रवाहित होकर आनंद बरसा रही हो.

इस उत्सव पर देशभर में मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है और प्रभु श्री कृष्ण की लीलाओं को झांकी के माध्यम से दर्शाया जाता है. इन सभी धार्मिक क्रियाकलापों से हम सभी को तो भक्ति का बोध होता ही है, साथ ही हमारे बच्चों को भी अपनी युगों प्राचीन संस्कृति, सभ्यता और परम्पराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है.

द्वापरयुग में धरती से अधर्म को दूर करने के उद्देश्य से भगवान श्री विष्णु ने अपने सबसे शक्तिशाली अवतार कृष्ण के रूप में देवकी और वासुदेव के पुत्र बनकर जन्म किया.

यह वह समय था, जब पृथ्वी पर कंस नामक दुराचारी शासक का आतंक फैला हुआ था और अपने अनाचारी स्वाभाव से वह धर्म को पृथ्वी से समाप्त करने पर तुला हुआ था. ऐसे में जब यह भविष्यवाणी उसके कानों में पड़ी कि उसकी ही प्रिय बहन देवकी की आठवीं संतान कंस का काल बनेगी, तो अपनी मृत्यु के भय से उसने अपनी नवविवाहित बहन और उसके पति वासुदेव को कालकोठरी में डाल दिया.

कंस जो अपने शक्तिशाली होने के घमंड से चूर था और चाहता था कि धरती पर केवल और केवल उसे ही पूजा जाये, अपनी मृत्यु की बात सुनते ही घबरा गया और अपने अत्याचारों की गति बढ़ाते हुए उसने एक एक कर देवकी की सातों संतानों को पत्थर की शिला पर पटक कर मार डाला.

जब देवकी और वासुदेव की गोद में उनकी आठवीं सन्तान के रूप में भगवान श्री कृष्ण आए तो ईश्वरीय आज्ञा से वासुदेव अपने नवजात पुत्र को गोकुल में अपने मित्र नंद के घर चुपचाप पहुंचा दिया और किसी को इसकी कानोंकान भनक नही हो इसलिए नंदबाबा और यशोदा के घर जन्मी बालिका को अपने साथ ले आए. जहां कंस ने उस बालिका को भी मरने का प्रयास किया किन्तु वह बालिका योगमाया थी, जिसने देवीय रूप धारण कर कंस को चेतावनी दी कि तेरे मरने वाला तो गोकुल में पैदा हो चुका है.

इसके उपरांत से बाल गोपाल की मधुर लीलाएं बृज भूमि पर आरम्भ हुई और उन्होंने माखन चोरी, वस्त्रहरण, कालिया मर्दन, गिरिराज धरण जैसी तमाम लीलाएं की. साथ ही उन्होंने कंस के भेजे हुए सभी राक्षसों को भी समाप्त कर बृजवासियों की रक्षा की. बड़े होकर भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा जाकर कंस का वध किया और धरती को अन्याय से मुक्त कराया.

भगवान श्री कृष्ण के इस संकटहरण स्वाभाव के कारण ही आज तक भी न केवल उन्हें श्रृद्धाभाव से पूजा जाता है, अपितु उनके दिखाए मार्ग पर प्रशस्त होकर अनेकों जन आत्म शांति का भी बोध करते हैं.

अत: जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर आप सबके जीवन में खुशहाली, शांति और सौहार्द का सम्मिश्रण हो. आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

हार्दिक शुभकामनाएं

रिंकू सोनकर

अध्यक्ष, फ्रूट एंड वेजिटेबल वेलफेयर एसोसिएशन
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं रिंकू सोनकर आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं आप सब की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy