Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

मेराज वली खान - कश्मीर घटनाक्रम के सबसे बड़े किरदार लालकृष्ण आडवाणी आखिर क्या सोचते हैं कश्मीर मुद्दे पर, जाने उन्हीं की लिखी किताब के पन्नों से

  • By
  • Mahananda River
  • March-17-2022
कश्मीर फाइल्स के शोर-शराबे के बीच मन हुआ कि इस पूरे घटनाक्रम के सबसे बड़े किरदार लालकृष्ण आडवाणी आखिर कश्मीर के मुद्दे पर क्या सोचते हैं? वह भी लोगों तक पहुंचाया जाए। अपनी आत्मकथा "माय कंट्री माय लाइफ" में उन्होंने कश्मीर के बारे में जो लिखा वह बीजेपी के वर्तमान विचार से उलट है।


धारा 370 को हटाते समय संसद में भाजपा सरकार के मंत्रियों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को इसके लिए घेरा था। लेकिन आडवाणी ने अपनी आत्मकथा 'माय कंट्री माय लाइफ' में लिखा है कि धारा 370 संविधान सभा में जिस दिन पास हुई तब पंडित नेहरू विदेश में थे। आडवाणी ने इस घटनाक्रम का लंबा वर्णन किया कि किस तरह पूरी कांग्रेस पार्टी धारा 370 के खिलाफ थी। सरदार पटेल ने कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ। मौलाना आजाद सहित कोई नेता कांग्रेसियों को धारा 370 पर समझा नहीं सका।

अंत में सरदार वल्लभभाई पटेल ने धारा 370 के व्यावहारिक पहलू और अंतरराष्ट्रीय जटिलताओं को समझाया। अंततः कांग्रेस पार्टी सरदार वल्लभभाई पटेल की इच्छा के सामने झुक गई और धारा 370 जब संविधान सभा में पेश हुई तो लगभग बिना बहस के पारित हो गई।

आडवाणी ने यह भी लिखा कि जब सरदार से पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते थे कि कोई कहे कि नेहरू जी की अनुपस्थिति में उन्होंने पंडित जी का साथ नहीं दिया। बाद में सरदार के निजी सचिव वी शंकर ने धारा 370 को सरदार पटेल की उपलब्धि बताया। इस तरह आडवाणी दो बातें साफ करते हैं। धारा 370 सरदार पटेल ने पास कराई। दूसरी बात है कि पंडित नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल के रिश्ते बहुत गहरे थे और नेहरु जी की प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी को सरदार अपनी प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी मानते थे।

साभार
मेराज वली खान


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy