Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

मेराज वली खान - सीतापुर प्रशिक्षण शिविर में उठी आवाज, बदलाव के लिए तैयार है सिधौली

  • By
  • Mahananda River
  • November-28-2021
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चलाए जा रहे प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत सीतापुर के सिधौली में कॉंग्रेस पदाधिकारियों की भीड़ एकजुट हुई और संकल्पित होकर कॉंग्रेस को विजयी बनाने का प्रण लिया गया। इस मौके पर ब्लॉक कमेटी न्याय पंचायत अध्यक्ष, उनकी कमेटी तथा ग्राम पंचायत के अध्यक्षों की प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रियंका गांधी की इस सेना ने यूपी को फतह करने के लिए अपने रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर लग रहा था कि अब विधानसभा 2022 में बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की जीत दर्ज करेगी।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया कांग्रेस के महासचिव मेराज वली खान ने कहा कि कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का जो संकल्प और प्रयास हर विधानसभा में देखने को मिल रहा है इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। हम सभी कार्यकर्ता मिशन विजय के प्रयासों में जुटे हैं। अब वह दिन दूर नहीं है जब उत्तर प्रदेश में श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की और अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में सरकार बनेगी और जनता चैन की सांस लेगी।



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy