Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

मेराज वली खान - भाजपा और उनके समर्थकों के भ्रम में न आए जनता, वास्तविकता से हो रूबरू

  • By
  • Mahananda River
  • March-14-2022
हाल ही में आई फिल्म "द कश्मीर फाइलस" से एक नए विवाद को जन्म मिल गया है, लोग फिल्म के माध्यम से तनाव का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं और इसका लाभ सबसे अधिक सत्तासीन दल उठा रहा है। यह कहना है लखनऊ से कॉंग्रेस स्टेट सेक्रेटरी श्री मेराज वली खान का। उन्होंने इस विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी 1990 को जम्मू-कश्मीर से 4,00,000 से अधिक हिंदुओं को उनके ही घर से भगाया गया था, उस समय केंद्र में विश्वनाथ प्रताप सिंह जी की भारतीय जनता पार्टी और वामपंथी दलों की मदद से गठबंधन की सरकार थी।

उस समय देश के गृह मंत्री अलगाववादी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद, जिनकी बेटी रूबैया सईद का अपहरण कर लिया गया था और कुछ दिनों के बाद कुछ आतंकवादियों के बदले छोड़ दिया गया था और उस समय जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल थे बीजेपी के नेता जगमोहन जी।

मेराज वली खान ने सवाल उठाते हुए कहा कि, यहाँ प्रश्न यह उठता है कि उस समय सरकार किसकी थी?, राज्यपाल किसका था?, एक्शन किस को लेना था? हिंदुओं की सुरक्षा देना किस सरकार की जिम्मेदारी थी? निश्चित ही, कश्मीर, भारत भूमि का एक बहुमूल्य अंश है और ये बिल्कुल सच है कि कश्मीर में हिंदुओं के साथ ठीक नहीं हुआ था।

उन्होंने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि भाजपा तथा उसके समर्थकों के द्वारा समाज में फैलाये जा रहे भ्रम तथा उसकी गंदी राजनीति का शिकार ना बने, अनुपम खेर सरीखे बेईमान, एक साथ तीन पीढ़ियों को भ्रमित कर रहे हैं।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy