Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

मेराज वली खान - शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी और बिना वैक्सीनेशन परीक्षायें निरस्त मांग को लेकर कॉंग्रेस का धरना प्रदर्शन

  • By
  • Mahananda River
  • May-31-2021
"पहले टीका..फिर एग्जाम" के नारों के साथ लखनऊ काँग्रेस जिला कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर वर्चुअल धरना दिया। इस दौरान प्रदेश में पूरी तरह वैक्सीनेशन न होने तक बोर्ड परीक्षा निरस्त करने की मांग की गई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष उप्र कॉंग्रेस कमेटी अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में यह वर्चुअल प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। बात जमीन खरीद की हो, कोरोना व्यवस्था की हो या रोजगार के क्षेत्र की, सब जगह नियमों को ताख पर रखा गया है। कहा कि अगर मंत्री को जल्द बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे।

कांग्रेसजनों ने एक स्वर से 12वीं की बोर्ड परीक्षा वैक्सीनेशन के बाद संपन्न कराने की मांग इस वर्चुअल प्रदर्शन के माध्यम से रखी। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मेराज वली खान, बिलाल खान। चंद्र बदन मिश्रा इत्यादि सहित अलग अलग जिलों से पदाधिकारी ज़ूम पर मौजूद रहे।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy