Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

कोसी नदी अपडेट - बिहार 1966-67 का बाढ़-सुखाड़-अकाल और विधानसभा की बहस

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • December-13-2023
1966-67 में बिहार में न सिर्फ भयंकर अकाल पड़ा था, सरकार की ओर से उसकी घोषणा भी कर दी गयी थी। इस साल आम चुनाव भी हुआ था और राज्य में पहली बार एक गैर कांग्रेसी सरकार का गठन हुआ, जिसका नेतृत्व महामाया प्रसाद सिंह कर रहे थे। यह घोषणा उनकी सरकार के गठन के बाद ही हुई।

जुलाई, 1967 में बिहार विधानसभा में राज्य के अकालग्रस्त होने पर विपक्ष द्वारा सरकार की बहुत लानत-मलामत विपक्ष (मुख्यत: कांग्रेस पार्टी) द्वारा की गयी और सरकार का इस्तीफा तक मांगा गया। इस पूरी बहस का उत्तर तत्कालीन खाद्य मंत्री कपिल देव सिंह ने दिया।

विपक्ष द्वारा गद्दी छोड़ने की बात पर उन्होनें थोड़ी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ तीन महीने ही हुए हैं इस सरकार को बने हुए। रामचन्द्र तो 14 वर्ष वन में रहे और पांडव 12 वर्ष वन में रहे और उसके बाद एक वर्ष का अज्ञातवास। अब आप किस धर्मशास्त्र के मुताबिक तीन महीने में वापस आना चाहते हैं। यह बात ठीक है, जैसे हम काँग्रेस की शिकायत करके अपने कुछ लोगों को बताते हैं उसी तरह आप लोगों को कहते हैं कि ठहरो-ठहरो, 3-4 महीने में राज वापस आने वाला है। आप कह दें कि पाँच वर्ष में राज वापस आने वाला है तो सैंकड़े में 70 आदमी खिसक कर इधर चले आएंगे।


खाद्य मंत्री कपिल देव सिंह, बिहार विधानसभा वादवृत्त (11 जुलाई, 1967)


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy