Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

अमल कुमार - बिहार में सुशासन के सफल 15 वर्ष हुए पूरे, "समदर्शी – नेतृत्व और समावेशी विकास के 15 साल : बेमिसाल" कार्यक्रम का होगा आयोजन

  • By
  • Mahananda River
  • November-24-2021
जनता दल यूनाइटेड के सभी जिला मुख्यालयों में बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के 15 वर्षों की समर्पित जनसेवा की शानदार उपलब्धि पर बुधवार को "समदर्शी नेतृत्व और समावेशी विकास के 15 साल बेमिसाल कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आदरणीय नीतीश कुमार जी के सुशासन में बिहार में विगत 15 वर्षों में हुए विकास व उपलब्धियों के बारे में चर्चा की जाएगी। जदयू के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नीतीश सरकार की 15 वर्षों की शानदार उपलब्धियों व विकास कार्यों की चर्चा होगी और जन जन तक सरकार के समदर्शी नेतृत्व व समावेशी विकास की जानकारी पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में पार्टी के पंचायत से जिलास्तरीय सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देते हुए जदयू दिल्ली प्रदेश से महासचिव व युवा प्रभारी अमल कुमार ने बताया कि आज से 15 वर्ष पहले और आज के बिहार में जमीन आसमान का अंतर है। माननीय नीतीश कुमार के शासन में 1.54 लाख करोड़ रुपये के कृषि रोड मैप लागू होने से कृषि क्षेत्र को उन्नति मिली है और बिहार में किसानों को खुशहाली क सौगात मिली है। वहीं बिहार में माननीय सीएम नीतीश कुमार की आधुनिक योजनाओं से बाढ़ आपदा से भी बिहार वासियों को राहत मिलेगी। बाढ़ आपदा से आमजन को राहत दिलाने के लिए सरकार द्वारा नदियों के गाद प्रबंधन की दिशा में कार्य किया जा रहा है, मैथेमेटिकल और फिजिकल मॉडलिंग सेंटर से भी बाढ़ पर अंकुश लगाने की तैयारियां जारी हैं।

इसके अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में बिहार को आधुनिक स्वरूप देने के लिए भी नीतीश सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और भविष्य में बिहार के अधिकतर छात्र देश-विदेश में अपनी काबिलियत का परचम लहराएंगे। इसके साथ ही बिहार में ग्रामों को विकसित स्वरूप देने में सरकार ने सराहनीय कार्य किया है अभी तक हजारों पंचायत सरकार भवनों का निर्माण, ग्रामों में सोलर स्ट्रीट लाइट की सुविधा, सूचना प्रोद्योगिकी केंद्रों का निर्माण इस दिशा में किया जा रहा है।


क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy