Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में हुआ हंगामा, शराबबंदी को लेकर राजद विधायक के बिगड़े बोल

  • By
  • Mahananda River
  • November-30-2021
शालीनता, मर्यादा और संयम किसी भी व्यक्ति या प्रोफेशन के लिए सर्वाधिक अहम सिद्धांत होते हैं, जो न केवल व्यक्तिगत गरिमा को बरकरार रखते हैं अपितु दीर्घकालीन प्रगति के लिए किसी संगठन को मजबूती देने का भी काम करते हैं लेकिन लगता है अपने 15 साल के कार्यकाल में "शालीनता व संस्कार" न तो राजद सुप्रीमो खुद ही सीख पाये न अपने नेताओं को सिखा पाए। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में इसी का स्पष्ट प्रमाण मिला, जब शराबबंदी को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र और भाजपा विधायक संजय सरावगी के बीच बहस हो गई और संसद का माहौल पूरी तरह गरमा गया।

बात बहस तक हो तो फिर भी जायज कही जा सकती है लेकिन राजद विधायक तो सदन की गरिमा को भी बिसरा बैठे और पूरी तरह से आगबबूला होकर गालियों का पिटारा खोल दिया। राजद विधायक के द्वारा भाजपा के विधायक को "मिलावटी पैदाइश" से लेकर तमाम ऐसी भद्दी भद्दी गालियां भी दी गई, जिन्हें शब्दों में बयान भी नहीं जा सकता। संसद में मौजूद पत्रकारों को लड़ाई के बीच आना पड़ा और दोनों नेताओं को अलग अलग किया गया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू दिल्ली प्रदेश से महासचिव व युवा प्रभारी अमल कुमार के साथ साथ सभी प्रमुख जदयू नेताओं ने कहा कि राजद का जो संस्‍कार है वह उनके विधायक भाई वीरेंद्र ने दिखा दिया। दरअसल, राजद को लूट-खसोट, हत्या, अपहरण की शिक्षा-दीक्षा विरासत में मिली है, तो उनसे गाली गलौज की ही अपेक्षा की जा सकती है, वह क्यों भला सदन की गरिमा को समझे या किसी की मर्यादा को। जैसा संस्‍कार पाया है, वही बांच रहे हैं। इसके साथ ही अमल कुमार ने कहा,

"किसी भी व्यक्ति के पास जो होता है, वही वह दूसरों तक पहुंचाता भी है। राजद नेता भी अपने इन्हीं कुसंस्कारों का वितरण लोगों के मध्य कर रहे हैं। आज के दौर में राजनीति का जो औछा पक्ष सामने आ रहा है, उससे स्पष्ट है कि एक दिन जनता स्वयं ही ऐसे मर्यादाविहीन नेताओं को सिरे से नकार देगी। हमारे माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के ऐसे प्रथम नेता हैं, जिन्होंने बिना राजस्व की परवाह करते हुए शराबबंदी को बिहार में क्रियान्वित किया है। ऐसे गौरवशाली व्यक्तित्व के धनी माननीय नीतीश जी न केवल हम सभी कार्यकर्ताओं बल्कि देश के हर नागरिक के लिए आदर्श हैं और हमें गर्व है कि बिहारवासियों के मान-सम्मान की जिम्मेदारी ऐसे सशक्त कंधों पर है।"

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

कमेंट्स

  • AJOY DWIZE GANDHI
  • Jan. 25, 2022, 11:55 a.m.

Excellent

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy