Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

अमल कुमार - बेगुसराय में बंद पड़े एयरपोर्ट को अविलंब चालू कराने के लिए नागरिक उड्यन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

  • By
  • Mahananda River
  • February-23-2021
युवा जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री अमल कुमार ने मध्य बिहार स्थित बेगूसराय में बंद पड़े हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) को अविलम्ब चालू करने की मांग की है। नागरिक उड्यन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी को आज नई दिल्ली में सौंपे गए एक ज्ञापन में श्री अमल कुमार ने कहा कि इससे बिहार और बेगुसराय क्षेत्र के करोड़ों लोगों को लाभ मिलेगा जो क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।

दरअसल बेगूसराय के ऊलाव में एक हवाई अड्डा है, पर इसका संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में यहां आने के लिए निकटतम हवाई अड्डा पटना है, जहाँ सड़क मार्ग से बेगुसराय और आसपास के जिलों में आने जाने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है।

श्री कुमार के अनुसार यहाँ सिमरिया धाम एक आदि कुंभ स्थली है, जहां स्वामी चिदात्मन द्वारा आदि कुंभ स्थली सिमरिया धाम का पुनर्जागरण किया गया। 2017 में यहां महाकुंभ भी लगा था। पुनः 2023 में यहां अर्ध कुंभ लगेगा। इसके अतिरिक्त भी बेगूसराय में कई पर्यटन स्थल हैं।

बेगूसराय को बिहार के औद्योगिक नगर के रूप में जाना जाता हैं। इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बरौनी तेलशोधक कारखना, बरौनी थर्मल पावर स्टेशन यहीं हैं और हिंदुस्तान यूरिया रसायन लिमिटेड [HURL] का भी निर्माण कार्य चालू है। ये सभी विश्वस्तरीय हैं, जहाँ देश विदेश से लोग आते हैं।

श्री कुमार ने कहा कि बेगुसराय के हवाई अड्डे के संचालन का लाभ सेना को भी मिलेगा, क्योंकि यहाँ से नेपाल और चीन की दूरी काफी कम है। सेना आपात स्थिति और युद्ध के हालात में इसका लाभ ले सकती है। ज्ञापन सौंपने के समय युवा जदयू के प्रदेश सचिव शिवांश धर भी मौजूद थे।

धन्यवाद!
भवदीय,
(अजय कुमार) उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी
दिल्ली प्रदेश
-युवा जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री अमल कुमार ने मध्य बिहार स्थित बेगूसराय में बं
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy