Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन - पालिसीधारक संस्था,एवं अभिकर्ताओं के अहित में दमनकारी नितिया बर्दास्त नहीं: एस एल ठाकुर

  • By
  • Mahananda River
  • November-23-2024
भारतीय जीवन बीमा निगम के हुए परिवर्तन को लेकर ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन सहित लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरैशन ऑफ इंडिया, लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरैशन के अभिकर्ता कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंधक निदेशक सहित अध्यक्ष आई आर डी ए के निर्णय से नाराज संगठन के अभिकर्ता आंदोलन की राह पर हैं। उसी आन्दोलनात्मक कार्यवाही के अंतर्गत तीनों संगठन के अभिकर्ता अपने सहयोगियों के साथ मा पीएम को ज्ञापन सौंपने हेतु भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय वाराणसी से विशाल जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट वाराणसी पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

इसका नेतृत्व करने हेतु एसएल ठाकुर अध्यक्ष, ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन, प्रमोद कुमार राय, सियाराम तिवारी, राजकुमार सिंह, अरविन्द सिंह इत्यादि ने भाग लिया, सभी नेतृत्वों ने कहा कि 1 अक्टूबर, 2024 के बदलाव को लेकर संगठनों ने कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक भारतीय जीवन बीमा निगम, अध्यक्ष आईआरडीए एवं मा वित्त मंत्री भारत सरकार के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए इन सभी निर्णयों को जनहितों के विपरीत बताया और वापस लेने की मांग की। लेकिन कोई भी पहल नहीं होने के कारण मा प्रधानमंत्री भारत सरकार से अपील करने का निर्णय लिया गया है।

संगठन की मुख्य मांगें पॉलिसीधारक की किस्त बढ़ाना, बोनस न बढ़ाना, न्यूनतम बीमाधन की धनराशि 1 लाख के स्थान पर 2 लाख करना, बीमा योग्य आयु 55 के साथ पर 50 वर्ष करना, कहीं से भी संस्था एवं पॉलिसीधारक एवं अभिकर्ताओं के हित में नहीं है। इसका विपरीत प्रभाव भारतीय जीवन बीमा निगम पर पड़ेगा।

जुलूस में भारी संख्या में अभिकर्ताओं की उपस्थिति रही। अभिकर्ताओं में मुख्यत: राम जी राय, मदन मोहन प्रसाद, अब्दुल जब्बार, संजय शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, कपिल देव सिंह, प्रमोद राय, अरविंद उपाध्याय, अशोक कुमार त्रिपाठी, अरविन्द कुमार सिंह, दिनेश कुमार चौहान, लाल बिहारी सिंह, राजकुमार यादव, सूर्य नारायण सिंह, भगवान तिवारी, मनोज कुमार जायसवाल, राजेश कुमार सिंह, अनिल कुमार गुप्ता इत्यादि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


-भारतीय जीवन बीमा निगम के हुए परिवर्तन को लेकर ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन सहित लाइफ

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy