Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन – नवरात्रि के मंगल पर्व पर आप सभी के जीवन में समृद्धि का संचार हो

  • By
  • Mahananda River
  • March-25-2020
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थितानमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

अर्थात जो देवी सब प्राणियों में शक्ति रूप से स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको नमस्कार, उनको बारम्बार नमस्कार है.

माँ दुर्गा से मेरी विनती है कि वे आप सभी के जीवन में समृद्धि लाये एवं नवचेतना से आपके तन-मन को परिपूरित कर दें. शुभता एवं मंगल के प्रतीक नवरात्रि पर्व के इस मंगल अवसर पर मैं सभी देशवासियों, वार्डवासियों, सहयोगियों एवं बंधुजनों को हार्दिक मंगल कामनाएं भेंट करता हूं. समस्त विश्व पर आया कोरोना नाम का संकट जल्द समाप्त हो, मानवता की रक्षा हो और इस विपत्ति काल से सभी देशों को मुक्ति मिले.

माँ दुर्गा की भक्ति में सराबोर हो सच्चे भाव व भक्ति से माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना नवरात्रि के इन नौ दिनों में की जाती है. चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होकर नवमी तिथि तक यह पर्व सम्पूर्ण भारत में पूर्ण उत्साह के साथ मनाया जाता है. सभी श्रद्धालु इन पावन नौ दिनों तक पूर्ण समर्पण भाव से उपवास रखते हैं तथा दुर्गा माँ के सुमिरन हेतु घरों एवं मंदिरों में कीर्तन का आयोजन किया जाता हैं. इस पावन अवसर पर मैं प्रार्थना करता हूँ कि माँ दुर्गा सभी भक्तजनों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें.

आप सभी के जीवन में सुख व समृद्धि का संचार हो, माँ दुर्गा आपको अच्छा स्वास्थ्य व शक्ति प्रदान करें. आप सभी अपने अपने घरों में रहकर विधि विधान से पूजन करें, अनावश्यक रूप से बाहर कतई न निकलें और सरकार की दी गयी सलाह को मानें, तभी हम सभी मिलकर आत्मशक्ति के साथ कोरोना को हरा सकते हैं. इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ एक बार फिर आप सभी को चैत्र नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं.

सादर अभिनंदन

शिवलाल ठाकुर 


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy