Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

हाथ छूटा तो साथ छूटा – 1978 की पश्चिम बंगाल बाढ़ से जुडें अनुभव

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • December-14-2018

1978 में पश्चिम बंगाल में भीषण बाढ़ आई थी, जिसके बहुत से रिकॉर्ड अभी तक कायम हैं। इस बाढ़ के बाद मुझे बर्धमान और नदिया जिले में स्कूलों की डिजाइन और सुपरविजन के काम से वहां जाना पड़ता था।

पहली बार जब बर्धमान गया तब मुझे नोतुनहाट प्रखंड केएक गांव में मुझे मेरे स्थानीय संपर्क वाले लोग ले गए।  गांव का नाम तो अब मुझे याद नहीं है, पर गांव लगभग खाली था और गांव में एक बुजुर्गवार मीर साहब मिले। मैं ने उनसे उनका हाल-चाल पूछा और बाढ़ के समय उनके तथा उनके परिवार पर क्या गुजरी यह जानना चाहा।

मीर साहब ने जो बताया वह कुछ इस तरह था..

इस घर में मेरा और बच्चों सहित लंबा/चौड़ा परिवार रहता था। बाढ़ का पानी जब बढ़ने लगा तब परिवार का मेरे ऊपर दबाव पड़ा कि सुरक्षा के ख्याल से कहीं निकल लेते हैं, जबकि मेरा कहना था कि मैंने ऐसी बहुत सी बाढ़ देखी है, थोड़ी देर में सारा पानी उतर जाएगा, कहीं जाने की जरूरत नहीं है। मगर पानी था कि बढ़ता ही चला जा रहा था। आखिरकार मेरे ऊपर परिवार का दबाव बढ़ा और बाकी लोगों ने घर छोड़ कर चले जाने का फैसला किया, मगर मैंने जिद नहीं छोड़ी और यहीं बना रहा।
पानी कमबख्त कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था। जब बढ़ता हुआ घुटने तक आ गया तब मुझे भी चिंता हुई कि अब जरूर कुछ गड़बड़ होने वाला है। सामने एक बेर का पेड़ था, जिसकी शाखें अंग्रेजी के Y के अक्षर की तरह थीं। मैं उस पर चढ़ गया और अपनी पीठ एक शाख पर टिकाई और दूसरी शाख पर अपने पैर टिका दिए।
पानी अभी भी बढ़ रहा था और उसी के साथ मेरी परेशानी भी बढ़ रही थी। कभी- कभी ख्याल आता था कि सब के साथ चला ही गया होता तो अच्छा था मगर अब सारे रास्ते बंद हो गए थे। मौत सामने खड़ी थी। इस बीच बाढ़ का पानी बेर के पेड़ की लटकती शाखों तक पहुंच चुका था और वह पानी के थपेड़ों के कारण इधर-उधर घूमने लगी थीं। उनके कांटे कभी मेरी पीठ, बांह और पैरों मे चुभने लगे थे। पानी में लगातार बने रहने के कारण खाल भी फूलने लगी थी। आप सोचिए कि मेरी क्या हालत हुई होगी? घर वाले मुझे बाढ़ में डूब कर मर गया मान चुके होंगे और वह किस हालत में होंगे, यह मैं सोच भी नहीं सकता था। रात होने को आई और मैं भूखा-प्यासा बेर के पेड़ पर कांटे चुभवा रहा था। सांपों का डर ऊपर से। कब तक इस तरह रहना पड़ेगा यह तय नहीं था। रात का आधा पहर ऐसे ही बीता।
इस बीच अचानक जिस शाख पर मेरी पीठ टिकी थी वह टूट गई और मैं पानी की धारा की दिशा में बह चला। बहते- बहते एक जगह बँसवारी में फंसा मगर वहाँ भी बांस का सहारा तो मिला, पर उसका दुख कम नहीं था। पानी का वेग बहुत था और वह बाँस को कई दिशाओं में ठेलता था और मैं उसी हिसाब से हर दिशा में पानी पर तैर रहा था।
जैसे-तैसे सुबह हुई उससे कुछ उम्मीद तो बंधी मगर दूर दूर तक कोई आदमी दिखाई नहीं पड़ता था। दोपहर बाद एक नाव दिखाई पड़ी तो जान में जान आई। खुशनसीबी मेरी थी कि नाव वाले ने भी मुझे देख लिया था तो पानी में से मुझे निकाल कर ले गए। बाढ़ के समय कभी परिवार का साथ मत छोड़िए। अगर उस समय हाथ छूटेगा तो जिंदगी भर के लिए साथ छूट सकता है।

मीर साहब बोलते जा रहे थे। उनका अपना दुख था, पर कभी-कभी उनके कहने के ढंग पर हँसी भी आती थी। अच्छा यही था कि उनका परिवार सलामत था और वह खुद भी ठीक-ठाक थे।

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

कोसी बाढ़(3) कोसी नदी(19) 1978 बाढ़(3) बाढ़ अनुभव(3) पश्चिम बंगाल बाढ़(3) डॉ दिनेश कुमार मिश्रा(3)

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

Read More
महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

Read More
महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

Read More
महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

Read More
महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

Read More

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy