Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

पूर्वी काली नदी : सरकारी रिपोर्ट्स

  • By
  • Raman Kant
  • Rakesh Prasad
  • Deepika Chaudhary
  • May-09-2018

वर्ष 1999 -2001 में सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, नदी के पानी (नदी के पानी और हैंड- पंप) की कुल लंबाई के साथ एकत्रित सैकड़ों नमूनों के परिणाम वास्तव में चौंकाने वाले थे. इन नमूनों में, सीसा, क्रोमियम, लौह, जस्ता तथा अन्य कई तत्व मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक निम्न ग्राम नदी के प्रदूषित जल से बुरी तरह प्रभावित थे :-

1.     मुजफ्फरनगर जिले के चिदोरा, याहियापुर और जमाद गांव.  

2.    मेरठ जिले के धांजू, देडवा, उलासपुर, बिछौला, मैन्थना, रसूलपुर, गेसुपुर, कुडला, मुरादपुर बदौला, कौल, जयभीमनगर और यादनगर.

3.    गाजियाबाद जिले के अजरादा एवं हापुड़.

4.    बुलंदशहर जिले के अकबरपुर, साधारनपुर, उतसरा, अजीतपुर, लौघारा, मनखेरा, बकनौरा तथा आंचरुकला.

5.    अलीगढ़ के मैनपुर, सिकन्दरपुर और रसूली.

6.    कन्नौज के राजपुरा, बालीपुर तथा नवीनगंज.

सुरक्षित पय जल के अभाव में इन सभी गांवो में लोगों का जीवन दयनीय हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, मेरठ और गाजियाबाद के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में 30-35 मीटर की गहराई तक, भारी धातुएं मानकों से कहीं अधिक सीमाओं में पाई गई हैं.

वर्ष 1999 में, केंद्रीय भूजल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ डी. के. चड्डा और क्षेत्रीय निदेशक श्री पी. सी. चतुर्वेदी के दिशानिर्देशों पर नदी पर किए गए रासायनिक परीक्षणों और काली नदी (पूर्व) और आसपास के इलाकों और मेरठ और गाजियाबाद से एकत्रित भूजल के नमूनों के आंकड़ों के आधार पर एक प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की गई थी. जिसे भारतीय सरकार के तत्कालीन जल संसाधन मंत्री, श्री सोमपाल शास्त्री ने गंगानगर, मेरठ में आयोजित एक जन जागरूकता अभियान के दौरान जारी किया गया. काली नदी पर यह प्रारंभिक रिपोर्ट भूजल और नदी के पानी में भारी धातुओं की उपस्थिति पर आधारित थी, इस रिपोर्ट की दर्जनों प्रतियां तैयार की गयी, जिन्हें कई स्थानीय लोगों के बीच वितरित किया गया.  

क्षेत्रीय निदेशक श्री शोभनाथ ने अध्ययन के दायरे को और अधिक विस्तृत करने के उद्देश्य से हिंदी में व्यापक संदर्भ के साथ रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया. अंग्रेजी में यह रिपोर्ट एक आम आदमी के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं थी. क्षेत्रीय निदेशक के सुझाव पर, रिपोर्ट का  हिंदी अनुवाद करके पुन: प्रकाशन किया गया था.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

East kaali river(4)

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy